Ad

sales figure

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ने अपना बिक्री डेटा जारी किया एवं 3.7% प्रतिशत तक की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 8,258 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की, वहीं नवंबर 2022 में 7,960 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। 

 

नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2022 में 7,359 ट्रैक्टर के मुकाबले में 7,855 ट्रैक्टर दर्ज की गई। इससे घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 6.7% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में नवंबर 2022 में 601 ट्रैक्टरों के मुकाबले में 403 ट्रैक्टर बेचे गए। कंपनी ने निर्यात बाजार में 32.9% प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - निर्यात और घरेलू डेटा

विवरण नवंबर 2023 नवंबर 2022% वृद्धि

घरेलू               7,855   -   7,359   -   6.7%
निर्यात              403     -   601      -  32.9%
कुल                8,258    - 7,960    -   3.7%
 

ये भी पढ़ें:
घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 4 प्रतिशत कमी के साथ-साथ निर्यात में भी रिकॉर्ड गिरावट
 


एस्कॉर्ट्स कुबोटा की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 4.0% फीसद की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में 72,952 ट्रैक्टरों की मुकाबले 2023 में 70,069 ट्रैक्टर बेचे गए। एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 2023 में 66,196 इकाई थी, जो कि 2022 में 67,206 इकाई थी। इसके परिणामस्वरूप 1.5% फीसद की गिरावट आई। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर के साल-दर-साल निर्यात में 2023 के दौरान 3,873 ट्रैक्टर बेचे गए, जबकि 5,746 ट्रैक्टरों की तुलना में 32.6% की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - साल-दर-साल% बदलाव

विवरण अप्रैल-नवंबर (8M)

            2023     -       2022  -          % वृद्धि
घरेलू    66,196   -      67,206 -          1.5%
निर्यात   3,873    -        5,746 -           32.6%
कुल     70,069   -       72,952 -            4.0%

सेल्स रिपोर्ट 2024 सोनालिका ने रिकॉर्ड ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की है

सेल्स रिपोर्ट 2024 सोनालिका ने रिकॉर्ड ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की है

विदेशों को सबसे ज़्यादा एक्सपोर्ट होने वाला ट्रैक्टर ब्रांड’ सोनालिका ट्रैक्टर्स भारत से एक्सपोर्ट किया जाने वाला नं. 1 ट्रैक्टर ब्रांड है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता होने के साथ-साथ, विश्व भर के शीर्ष 5 ट्रैक्टर निर्माताओं के बीच गर्व से खड़ा है। 

1996 में अपने मूल DNA में किसान केन्द्रित होने के साथ, यह कंपनी कस्टमाइज़्ड ट्रैक्टर्स और उपकरणों का निर्माण करती है। कंपनी किसानों की कृषि हेतु केंद्रित आवश्यकताओं के अनुसार ट्रैक्टर्स और उपकरणों को विकसित किया जाता है।

सोनालिका ने रिकॉर्ड ट्रैक्टर बिक्री की है  

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने फरवरी में अपनी अब तक की सबसे अधिक रिकॉर्ड ट्रैक्टर की बिक्री दर्ज की हैं। सोनालिका ने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 9,722 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो वित्त वर्ष 2023 में 9,154 ट्रैक्टर बिक्री से 6.2% अधिक है। 

ये भी पढ़ें: सोनालीका ने 40-75 HP में 10 नए 'टाइगर' हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों की अपनी सबसे बड़ी रेंज के साथ 2024 की शुरुआत की; 'डिज़ाइनड इन यूरोप' नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सीरीज़ अब भारतीय किसानों के लिए भी उपलब्ध

इतनी अच्छी बिक्री के साथ, सोनालिका कुल ट्रैक्टर बाजार में 16.1% हिस्सेदारी दर्ज करने में कामयाब रही, जो अब तक की फरवरी के महीने की सोनालिका की सबसे अधिक बाजार हिस्सेदारी है।

प्रत्येक ट्रैक्टर सेगमेंट में अग्रणी सोनालिका ने हाल ही में 40-75 एचपी रेंज में 10 नए मॉडल के साथ अपनी प्रसिद्ध और प्रीमियम ‘टाइगर ट्रैक्टर श्रृंखला’ का विस्तार किया है।

संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल ने क्या कहा जानें  

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल ने कहा, “हमें ट्रैक्टरों के लिए गतिशील भारतीय कृषि पारिस्थितिकी तंत्र की जरूरतों को पूरा करने और उद्योग में उच्चतम बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के साथ-साथ फरवरी में 16.1% की अपनी उच्चतम बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में खुशी महसूस हो रही है। 

ये भी पढ़ें: ITL ने सोनालिका ट्रैक्टर्स की नई सीरीज लॉन्च करदी है

पूरे महीने अपनी सकारात्मक गति बनाए रखते हुए, हमने फरवरी 2024 में 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की है और उद्योग के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। 

हमारी व्यापक हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज को हाल ही में 10 नए टाइगर ट्रैक्टर मॉडल के साथ अपग्रेड किया गया है, जिसे किसानों द्वारा अत्यधिक सराहा और स्वीकार किया जा रहा है क्योंकि यह इंजन, ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक्स में कई नई बेहतर तकनीकें प्रदान करता है।”

महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024: जानें महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री बढ़ी या घटी

महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024: जानें महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री बढ़ी या घटी

महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपनी क्षमता में भिन्न-भिन्न बहुउद्देशीय ट्रैक्टर तैयार कर लॉन्च करता है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स समस्त उपकरणों को कुशलतापूर्वक और कम गति से चला सकते हैं। 

महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर्स की रखरखाव पर आने वाली लागत कम होने की वजह से आपको आसानी से मुनाफा कमाने में सक्षम बनाती है।

महिंद्रा समूह का हिस्सा, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने अपनी अप्रैल 2024 में हुई ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर का अप्रैल 2024 की बिक्री में काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। 

महिंद्रा ने भारत में कितने ट्रैक्टर्स बेचे हैं ?

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, महिंद्रा कंपनी ने अप्रैल 2024 की घरेलू बिक्री में 1% प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2024 में 35,805 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, विगत वर्ष इसी महीने में 35,398 महिंद्रा ट्रैक्टरों को भारत में बेचा गया था।

महिंद्रा ट्रैक्टर की निर्यात बिक्री में कमी या बढ़ोतरी 

महिंद्रा कंपनी द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2024 में ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री में 23% प्रतिशत की बढ़ोतरी हांसिल की है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ने अपने 40 लाखवें ट्रैक्टर को बेचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है

कंपनी ने अप्रैल 2024 में भारत के बाहर अपने 1,234 ट्रैक्टरों को बेचा है, जबकि अप्रैल 2023 में 1007 यूनिट्स ट्रैक्टरों की ही निर्यात बिक्री की गई थी। 

महिंद्रा की कुल बिक्री में 2% प्रतिशत की बढ़ोतरी 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की इस सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अप्रैल महीने में कुल यानी (घरेलू + निर्यात) ट्रैक्टरों की बिक्री में 2% प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2024 में 37,039 ट्रैक्टरों को बेचा है। वहीं, अप्रैल 2023 में 36,405 यूनिट्स ट्रैक्टरों की बिक्री की गई थी।